Site icon OmExpress

प्रणव भोजक युवा प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष बने

बीकानेर। राजस्थान शाकद्वीपीय ब्राह्मण विकास समिति युवाओं को प्रदेश स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से उन्हें आगे लाने के उद्देश्य से समिति द्वारा शुक्रवार को हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि समिति प्रदेश स्तर पर युवा प्रकोष्ठ का गठन करने का निर्णय लिया गया।
प्रदेशाध्यक्ष शिवरत्न सेवग ने युवा सामाजिक कार्यकर्ता प्रणव भोजक को युवा प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करके उन्हें 21 सितम्बर तक कार्यकारिणी गठन करने की जिम्मेवारी सौंपी गई है। प्रणव भोजक ने पद की जिम्मेवारी लेते हुए कहा कि समाज में युवाओं को जोडऩे के लिए जल्द ही युवा सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।


इस अवसर पर विकास समिति जिलाध्यक्ष शंकर सेवग ने भोजक की अध्यक्ष पद की नियुक्ति पर शॉल, श्रीफल व पुष्प गुच्छ देकर अभिनन्दन किया। अभिनन्दन के दौरान विकास शर्मा, नीरज भोजक, रतन शर्मा, ऋतुध्वज, तरुण भोजक, राजेन्द्र शर्मा, पवन खजांची सहित अनेक सामाजिक बन्धु उपस्थित रहे।(PB)

Exit mobile version