Site icon OmExpress

कुंभ : प्रयागराज बना सर्वाधिक आबादी वाला शहर

प्रयागराज मौनी अमावस्या पर देश-विदेश से आए लाखों श्रद्धालुओं की वजह से प्रयागराज के खाते में एक उपलब्धि दर्ज हो गई है। एक दिन के लिए ही सही, लेकिन सोमवार को प्रयागराज विश्व की सर्वाधिक आबादी वाला शहर बन गया। टोक्यो, दिल्ली, शंघाई, न्यूयार्क से आबादी के मामले में आगे निकल गया।

जिला प्रशासन के अनुसार मौनी अमावस्या पर संगम में 5 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई, जो विश्व में सर्वाधिक आबादी वाले शहर जापान की राजधानी टोक्यो से सवा करोड़ ज्यादा रहा। आबादी के हिसाब से विश्व के टॉप 10 शहरों की बात की जाए तो उसमें भारत के दो शहर शामिल हैं। इसमें दिल्ली विश्व में दूसरे नंबर पर है तो मुंबई चौथे स्थान पर है। फिलहाल, इन सभी शहरों को पीछे छोड़ते हुए प्रयागराज सोमवार को विश्व की सर्वाधिक आबादी वाला शहर बना। यहां की अबादी चीन की शंघाई शहर से दोगुनी रही।

Exit mobile version