Site icon OmExpress

प्रियंका पलटेगी यूपी चुनाव के समीकरण : सर्वे

priyanka-vadra-sonia-gandhi

OmExpress News / New Delhi / उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा का गठबंधन और फिर कांग्रेस ने जिस तरह से प्रियंका गांधी को एक्टिव पॉलिटिक्स में लॉन्च किया है, उससे बीजेपी को मुश्किलों का समाना करना पड़ सकता है। उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी की एंट्री के बाद जनता का मूड जानने के लिए टीवी न्यूज चैनल IndiaTV और CNX (रिसर्च सर्वे एजेंसी) ने एक सर्वे किया है, जिसमे बताया जा रहा है राज्य के पूर्वांचल प्रांत में कांग्रेस को फायदा होने वाला है। Priyanka Gandhi

सपा-बसपा गठबंधन को नुकसान करेगी प्रियंका – Priyanka Gandhi

इस सर्वे के मुताबिक, पिछले दो महीने पुराने सर्वे और प्रियंका के पॉलिटिक्स मे एंट्री के बाद लोगों के मूड में बदलाव आया है। इस सर्वे की मानें तो पूर्वांचल में प्रियंका के आने से कांग्रेस को तो फायदा होगा ही, लेकिन साथ ही बीजेपी को भी नुकसान नहीं होने वाला है।

प्रियंका के आने से सपा-बसपा गठबंधन को नुकसान हो सकता है। Priyanka Gandhi

इस सर्वे के मुताबिक, पूर्वांचल में प्रियंका के आने से पहले जहां यूपीए को सिर्फ दो सीटों पर जीत मिल रही थी, वहीं अब 4 सीटों पर जीत मिल रही है।

पीएम मोदी के संसदीय सीट वाराणसी पर भी प्रियंका फैक्टर काम कर रहा है, जहां पिछले सर्वे के मुकाबले अब कांग्रेस को 12 फीसदी तक फायदा होता दिख रहा है।

साथ ही राहुल गांधी की अमेठी सीट पर भी प्रियंका फैक्टर कांग्रेस को 2 फीसदी का फायदा दिला रही है।

चुनाव में प्रियंका का डालेंगी प्रभाव – Priyanka Gandhi

इस सर्वे की मानें तो प्रियंका के आने से फूलपुर सीट पर कांग्रेस को जबरदस्त फायदा होता दिख रहा है। पिछले सर्व में जहां कांग्रेस को इस सीट से महज 4 फीसदी वोट हासिल हो रहे थे, लेकिन अब वोट स्विंग होते हुए कांग्रेस को 15 फीसदी तक पहुचा दिया है। यानी की प्रियंका फैक्टर इस सीट पर कांग्रेस को सीधे तौर पर 11 फीसदी का फायदा दे रही है। ओवरऑल देखा जाए तो प्रियंका के आने से कांग्रेस को फायदा ही है और चुनाव तक पूर्वी उत्तर प्रदेश की जनरल सेक्रेटरी का प्रभाव और ज्यादा बढ़ने वाला है।

Exit mobile version