Site icon OmExpress

ऑल इंडिया टेनिस टूर्नामेंट में बीकानेर की प्रणीधि को रनर अप का खिताब

ऑल इंडिया टेनिस टूर्नामेंट में बीकानेर की प्रणीधि को रनर अप का खिताब

बीकानेर । इंदौर में सम्पन्न ऑल इंडिया टेनिस टूर्नामेंट में बीकानेर की प्रणीधि राजवंशी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रनर अप का खिताब हासिल किया।
सादुल क्लब टेनिस एकेडमी के कोच जाहिद लोदी ने बताया कि एकेडमी से जुड़ी सोफिया स्कूल की नवीं कक्षा की छात्रा प्रणीधि टूर्नामेंट में सिंगल्स व डब्ल्स दोनों वर्गों में फाइनल तक पहुंचने वाली राजस्थान की पहली खिलाड़ी बनी। नजदीकी रहे फाइनल मुकाबले में 6-2, 3-6, 6-8 से रनर अप रही। प्रणीधि की इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों ने शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

 

Exit mobile version