जयपुर। लोकसभा चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस के प्रचार अभियान का पहला चरण पूरा हो गया है और अब दूसरे चरण में आक्रामक प्रचार होगा, जिसमें स्टार प्रचारक भी चुनावी मैदान में कूद पड़ेंगे। प्रदेश में आधी सीटों पर चुनाव होने में महज एक सप्ताह बाकी है।

इसके साथ ही चुनाव प्रचार ने जोर पकड़ लिया है। चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस ने विशेष रणनीति बनाई थी। पहले फेज में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे व कैंपेन कमेटी के प्रमुख रघु शर्मा ने सभी लोकसभा सीट में एक साथ प्रचार किया और लगभग सभी उम्मीदवारों के नामांकन में शामिल हुए। अब मुख्यमंत्री व उप मुख्य मंत्री प्रदेश में अलग अलग सभाएं करेंगे, जिसमें एक ही दिन में ज्यादा सभाएं हो सके। अब स्टार प्रचारकों के दौरे भी शुरू हो जाएंगे।

arham-english-academy

प्रदेश कांग्रेस ने सभी उम्मीदवारों से स्टार प्रचारकों के बारे में डिमांड मांगी है। कांग्रेस ने चुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारक बनाए हैं। राहुल गांधी 23 अप्रैल को बेणेश्वर आएंगे, जहां वे मेवाड़ व वागड़ में कांग्रेस के लिए वोट मांगेंगे। कांग्रेस ने दौरे के लिए तैयारी शुरू कर दी है। वहीं क्षेत्र व समाज के अनुसार भी अलग अलग नेता राजस्थान में प्रचार करने आएंगे।

प्रदेश में सबसे ज्यादा मांग प्रियंका गांधी की है। लगभग सभी उम्मीदवार चाहते हैं कि प्रियंका गांधी उनके क्षेत्र में प्रचार करे। संभावना इस बात की है कि जयपुर में बड़ा रोड शो किया जाएगा। इस रोड शो में प्रियंका आ सकती है। वैसे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इस रोड शो में मौजूद रहेंगे। इसी तरह जोधपुर में भी 27 अप्रैल को रोड शो का प्लान बनाया गया है। हार्दिक पटेल, गुलाम नबी आजाद, नवजोत सिद्धू सहित बड़े नेता भी राजस्थान में प्रचार करने आ रहे हैं। लेकिन इंतजार प्रियंका गांधी के कार्यक्रम बनने का है, जो फिलहाल अपना पूरा ध्यान यूपी पर केंद्रित कर रही है।

cambridge convent school bikaner