Site icon OmExpress

पं. लक्ष्मी नारायण पारीक के निधन से भाजपा हल्कों में शौक की लहर

बीकानेर। भाजपा नेता एवं घी व्यवसायी पंडित लक्ष्मी नारायण पारीक के निधन से भाजपा हल्कों मे शोक की लहर छा गई है। जानकारी में रहे कि पैंसठ वर्षीय पं.लक्ष्मीनारायण पारीक का रविवार की रात ह्दयगति रूक जाने के कारण असामयिक निधन हो गया था। वे अपने पीछे धर्मपत्नि और दो पुत्रों समेत भरापूरा परिवार छोड़ गये है। उनके असामयिक निधन से शोकमग्न केईएम रोड़ के व्यापारियों और दुकानदारों ने सोमवार दोपरह तक अपनी दुकाने प्रतिष्ठान बंद रखे। पं.लक्ष्मीनारायण का अंतिम संस्कार सोमवार दोपहर जस्सूसर गेट के बाहर पारीक चौक के श्मसान घाट पर शोकमग्न माहौल में किया गया ।

उनकी पार्थिव देह को बड़े पुत्र दीपक पारीक ने मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार में संस्कार में राजनैतिक दलों से जुड़े नेता,सामाजिक,व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों समेत अनेक गणमान्यन लोग शामिल थे। पंडितजी घी वाले के नाम से पहचान रखने वाले पं.लक्ष्मीनारायण पारीक ने दशकभर पहले भाजपा में शामिल होकर राजनीति में पर्दापण किया और साल 2008 के विधानसभा चुनावों में भाजपा गठबंधित इंडियन नेशनल लोकदल की टिकट पर लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा। हर वर्ग-समुदाय से जुड़ाव रखने वाले पं.लक्ष्मीनारायण पारीक जमीन से जुड़े नेता होने के कारण राजनैतिक हल्कों में उनकी अलग पहचान थी।

उनके निधन पर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे,केन्द्रीय राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल,श्रीगंगानगर सांसद निहालचंद मेघवाल,प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदनलाल सैनी,भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी,पंचायती राज मंत्री राजेन्द्र सिंह राठौड़,देवस्थान मंत्री राजकुमार रिणवां,पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी,पूर्व मंत्री बीडी कल्ला,पूर्व मंत्री विरेन्द्र बेनीवाल,शहर भाजपा अध्यक्ष डॉ.सत्यप्रकाश आचार्य,महामंत्री मोहन सुराणा,संसदीय सचिव डॉ.विश्वनाथ मेघवाल,विधायक सिद्धी कुमारी,नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका,महापौर नारायण चौपड़ा समेत अनेक नेताओं,जनप्रतिनिधियों और व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियो ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।(PB)

Exit mobile version