Site icon OmExpress

पूर्णमा ज्यूस सेंटर का हुआ शुभारम्भ

बीकानेर। सूरसागर के पास, माता जी मन्दिर के सामने पूर्णिमा ज्यूस एण्ड आईसक्रीम पार्लर का उद्घाटन महापौर नारायण चौपड़ा के कर कमलों द्वारा फिता काट कर किया गया। उद्घाटन समारोह में राइट स्टेप ग्रूप के राजेन्द्र स्वामी, रामपुरिया कॉलेज के प्राचार्य डॉ. चन्द्रशेखर श्रीमाली, भीखाराम चाँदमल के मैनेजर पी.आर. ज्ञान गोस्वामी, अब तक के नितिन साध, राज़ू स्वामी, कैलाश साध आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।

इस अवसर पर महापौर ने कहा कि नगर निगम रोड़ पर इस तरह के ज्यूस कॉर्नर एवं बेकरी आईटम के पार्लर की आवश्यकता थी जो ये रेस्टोरेन्ट उपलब्ध करवायेगा एवं जूनागढ़ एवं सूरसागर के पास होने से विदेशी-देशी पर्यटन को भी बैठने की सुव्यवस्थित व्यवस्था मिलेगी। ज्यूस पार्लर के संचालक हंसराज स्वामी, राइट स्टेप ग्रूप के राजेन्द्र स्वामी, रामपुरिया कॉलेज के प्राचार्य डॉ. चन्द्रशेखर श्रीमाली, भीखाराम चाँदमल के मैनेजर पी.आर. ज्ञान गोस्वामी ने महापौर को गुलदस्ता से अभिनन्दन किया।

Exit mobile version