Site icon OmExpress

सीधी टक्कर में भाजपा रही भारी

(पुष्कर अनिल सर) विधानसभा चुनाव के परिणामो के पहले बदलता पुष्कर सोशल मीडिया की तीन खबरे सटीक साबित हुई बदलता पुष्कर ने मतदान के बाद खबर प्रकाशित की थी कि पुष्कर विधानसभा से हमेशा सीधी टक्कर में भाजपा ही भारी रही कांग्रेस जब भी जीती भाजपा के बागियों की वजह से इस बार भी चुनाव परिणाम में यही हुआ सीधी टक्कर में एक बार फिर कांग्रेस पर भारी रही और जीत हासिल की तथा जीत हार का अंतर 5 से 10 हजार के बीच बताई भाजपा के सुरेशसिंह रावत 9 हजार से अधिक मतो से जीते इसके अलावा पुष्कर से जितने वाले कि अबकी बार राज्य में सरकार नही बनेगी वो भी खबर सटीक साबित हुई ओर पुष्कर से भाजपा उम्मीदवार की जीत हुई तो राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।

सुरेशसिंह रावत का निकला भव्य विजय जुलूस कार्यकर्ताओ ने किया भव्य स्वागत

पुष्कर विधानसभा से विजय उम्मीदवार भाजपा करसुरेशसिंह रावत का पुष्कर पहुचने पर हुआ भव्य स्वागत कस्बे में निकला भव्य जुलूस जगह जगह स्वागत के लिए उमड़ा भारी जनसैलाब भाजपा के सुरेशसिंह रावत की जीत की खुशी में कार्यकर्ताओ ने जमकर आतिशबाजी कर ढोल धमाकों के साथ जमकर जश्न मनाया।पालिकाध्यक्ष कमल पाठक को भी कार्यकर्ताओ ने मालाओ से लादा उनका भी किया भव्य स्वागत।

छत्तीसगढ़ और राजस्थान में बनी कांग्रेस की सरकार

विधानसभा के 5 राज्यों के आज आए परिणामों में जहां कांग्रेस राजस्थान और छत्तीसगढ़ में सत्ता बनाने में कामयाब हुई तो वही एमपी में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर चल रही है राजस्थान में जंहा कांग्रेस को पूर्ण बहुमत 102 सीटें हासिल हुई तो वहीं भाजपा को 74 और अन्य को 26 सीटें हासिल हुई इसके अलावा छत्तीसगढ़ में 90 सीटों में से कांग्रेस को 67 और भाजपा को 15 सीटें मिली इसके अलावा मध्य प्रदेश में समाचार लिखे जाने तक दोनों के बीच कांटे की टक्कर चल रही है यंहा कांग्रेस को 111 और भाजपा को 110 सीटें हासिल हुई तो वहीं अन्य को 8 सीटे मिली है।समाचार लिखे जाने तक रुझान चल रहे है।(PB)

Exit mobile version