Site icon OmExpress

मतदाता जागरूकता अभियान के तहत प्रभात फेरी निकाली

बीकानेर मतदाता जागरूकता अभियान के तहत आज सुबह रविन्द्र रंगमंच से प्रभात फेरी निकाली गई। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा स्वीप प्रभारी अजीत सिंह ने इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रभात फेरी यहां से कलेक्ट्रेट पहुंची। इस दौरान सहायक निदेशक कॉलेज शिक्षा डॉ दिग्विजय सिंह, द्वह्य कॉलेज प्राचार्य डॉ उमाकांत, डूंगर कॉलेज प्रचार्य डॉ सतीश कौशिक सहित कॉलेज स्टाफ भी मौजूद रहे। प्रभात रैली के माध्यम से ‘बीकानेर की पहचान, शत प्रतिशत मतदान’ का संदेश दिया गया।(PB)

Exit mobile version