Site icon OmExpress

राजस्थान मेगा ट्रेड फेयर का हुआ शुभारम्भ

एक ही छत के नीचे घरेलू उत्पाद मिलने से ग्राहकों को फायदा : रांका

बीकानेर। एमएम ग्राउण्ड में सोमवार से राजस्थान मेगा ट्रेड फेयर (Trade Fair) शुरू हुआ। नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका, वरिष्ठ पत्रकार दीपचन्द सांखला, भाजपा के शहर जिला उपाध्यक्ष अशोक बोबरवाल और समाजसेवी आदर्श शर्मा ने मेगा ट्रेड फेयर का उद्घाटन किया।

न्यास अध्यक्ष रांका ने (Mahaveer Ranka) कहा कि इस प्रकार के मेगा ट्रेड फेयर लगने से ग्राहकों को एक ही छत के नीचे वाजिब दामों में सभी प्रकार के घरेलू उत्पाद मिल जाते हैं। वरिष्ठ पत्रकार दीपचन्द सांखला ने कहा कि एक ही स्थान पर घरेलू उत्पादों की उपलब्धता, खाने-पीने के व्यंजन और मनोरंजन के साधनों का उपलब्ध होना ग्राहकों के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। वर्तमान के तनावपूर्ण माहौल में इस प्रकार के आयोजन लोगों को एक प्रकार से मानसिक शांति भी प्रदान करते हैं।

अतिथि अशोक बोबरवाल और आदर्श शर्मा ने भी राजस्थान मेगा ट्रेड फेयर को खरीददारी के सन्दर्भ में शहरवासियों के लिए सबसे उपयुक्त स्थान बताया। समूह के सुनील शर्मा ने बताया कि राजस्थान मेगा ट्रेड फेयर में पहुंचने वालों की सुविधा को देखते हुए प्रवेश नि:शुल्क रखा गया है। 15 दिनों तक चलने वाले इस ट्रेड फेयर में खरीददारी के साथ मनोरंजन, खाना-पीना और बच्चों के लिए आकर्षक झूलों की व्यवस्था भी की गई है।

Exit mobile version