Site icon OmExpress

राजस्थान श्रमजीवी पत्रकार संघ : अग्रवाल जिलाध्यक्ष, दिनोदिया महासचिव नियुक्त

बीकानेर। प्रदेश के सबसे पुराने संगठन राजस्थान श्रमजीवी पत्रकार संघ की जिला इकाई के नवगठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसी संदर्भ में प्रदेशाध्यक्ष (जयपुर) वरिष्ठ पत्रकार हरीश गुप्ता ने संभाग के श्रीगंगानगर जिले  में राजस्थान श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष पद पर वरिष्ठ पत्रकार राजेश अग्रवाल व महासचिव पद पर पत्रकार कैलाश दिनोदिया को नियुक्त किया है। यह नियुक्तियां आरडब्ल्यूजेयू के संभाग प्रभारी अनिल जांदू की अनुशंसा पर प्रदेशाध्यक्ष ने की है। संभाग प्रभारी अनिल जांदू ने बताया कि पूर्व में श्रीगंगानगर जिले में आरडब्ल्यूजेयू का गठन था, लेकिन संगठन पदाधिकारियों की ओर से सक्रिय नहीं होने के कारण नई नियुक्तियां की गई हैं। जिलाध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने बताया कि संघ की जिले भर में इकाईयां गठित की जायेगी। शीघ्र ही संघ की कार्यकारिणी का विस्तार किया जायेगा। संघ में केवल सक्रिय पत्रकारिता से ही जुड़े पत्रकारों को सदस्यता प्रदान की जायेगी। इसके लिए संघ के पदाधिकारियों से सम्पर्क किया जा सकता है।
Exit mobile version