Site icon OmExpress

दिल्ली में बिखरेगा राजस्थानी संस्कृति का रंग

Bikaner News 30 March 2019

नई दिल्ली। दिल्ली शहर है तो देश की राजधानी मगर दिल्ली की धरती पर आज राजस्थानी संस्कृति और सभ्यता की अनुपम छटा ओर रंग बिखरेंगे। इस दौरान दिल्ली में रहने वाले हजारों राजस्थानियों का महासंगम होगा। जिसमें वे कए साथ मिलकर 70वां राजस्थान स्थापना दिवस मनाएंगे।


राजस्थान मित्र मंडल के संस्थापक सदस्य एवं राष्ट्रपति के अंगरक्षक सुखदेवराम मंडा और अरविंद थोरी ने बताया कि इस कार्यक्रम में राजधानी दिल्लीमें कार्यरत राजस्थान के हजारों प्रवासी जुटेंगे और संस्था के कार्यकलापों पर चर्चा कर आगामी किए जाने वाली लोक कल्याण की विभिन्न योजनाओं पर भी मंथन करेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत विश्वप्रसिद्ध ब्रास बैंड की धुन से होगी।


कार्यक्रम में दिल्ली में रहने वाले प्रवासी राजस्थानियों के अलावा भारत के विभिन्न राज्यों में राजस्थानली परिवारों के लोग भी हिस्सा लगें। इस अवसर पर राजस्थानी लोक कलाकार राजस्थान की संस्कृति, सभ्यता, विभिन्न कलाओं और परम्पराओं से ओतप्रोत गीत, संगीत, नृत्य सहित कलाओं की मनमोहक और आकर्षक प्रस्तुतियां देंगे।
इसी तरह संस्थान की गतिविधियों में पूरे साला सक्रिय रहने वाले मित्र मंडल के सदस्यों और पत्रकार साथियों का विशेष सम्मान किया जाएगा। अंत में सहभोज होगा।

Exit mobile version