Site icon OmExpress

ये किसने बोला : राम उत्तर भारत में, कृष्ण पूरे भारत में पूजे जाते हैं

वैशाली। अयोध्या में प्रदेश सरकार द्वारा श्रीराम की मूर्ति और सैफई में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के श्रीकृष्ण की मूर्ति लगवाने को लेकर चल रहे राजनीतिक विवाद के बीच पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम ङ्क्षसह यादव ने एक और बड़ा बयान दिया है।

वैशाली में यादव वैवाहिक सम्मेलन में पहुंचे मुलायम सिंह ने कहा कि भगवान राम सिर्फ उत्तर भारत में पूजे जाते हैं, लेकिन भगवान कृष्ण के आदर्शो को पूरा भारत मानता है। यादव समाज कृष्ण भगवान का वंशज हंै और हमें पूरे समाज को साथ लेकर चलना है। मुलायम ङ्क्षसह यादव रविवार को वैशाली में यादव वैवाहिक सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे।

सैफई में भगवान कृष्ण की मूर्ति बनवा रहे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनके पिता मुलायम पर विरोधी पार्टी के नेताओं ने अब ङ्क्षहदुओं की शरण में आकर राजनीति करने का आरोप लगा रही है। वहीं, अयोध्या में भगवान राम की मूर्ति लगाने की योजना बना रही योगी सरकार पर सपा राम के नाम पर सियासत का आरोप लगा रही है।

Exit mobile version