Site icon OmExpress

चैयरमैन रांका ने शान से किया शाह का स्वागत… देखें फोटो व वीडियो

बीकानेर। सजे-धजे ऊंट-घोड़़े, राजस्थानी रोबिले, बैंडबाजों व ढोल धमाकों के साथ भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का स्वागत नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका व भाजपा नेता युधिष्ठर सिंह भाटी के नेतृत्व में किया गया। ढोला मारु सर्किल से पंचशती सर्किल तक भाजपा के झंडे लिए कार्यकर्ता वहीं कलश लिए महिलाएं और पूरे मार्ग को गुलाब के पुष्पों से सजाया गया।


न्यास अध्यक्ष रांका ने बताया कि उन्हें स्वागत प्रभार सौंपा गया था जिसे पूरे उत्साह के साथ सम्पन्न किया गया। भाजपा के आनन्द सोनी ने बताया कि उपमहापौर अशोक आचार्य, पार्षद राजेन्द्र शर्मा, पार्षद भगवती प्रसाद गौड़, जगदीश मोदी, दिनेश उपाध्याय, मनोनीत पार्षद रमेश भाटी, शंभु गहलोत, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष किशन चौधरी, तेजाराम राव, युवा मोर्चा महामंत्री विक्की गहलोत, महिला मोर्चा की आरती आचार्य, गणेश बोथरा, ओम राजपुरोहित, मनीषा जोधा, निर्मल गहलोत, पार्षद सरला पडि़हार, बिरजू महाराज, करणीदान चारण, शेखर आचार्य, सुरेन्द्र कोचर, विशाल गोलछा, प्रेम गहलोत, मदन सारड़ा, आनन्द जोशी, गौरीशंकर देवड़ा, बिरजू भा, सत्यप्रकाश गहलोत, मनोज परिहार, शिव गहलोत, दिनेश शर्मा, रजत पडि़हार, सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।(PB)

Exit mobile version