Site icon OmExpress

वरिष्ठ साहित्यकार शर्मा के रचना संसार से रूबरू होंगे पाठक

बीकानेर। मुक्ति संस्था एवं नेहरु शारदा पीठ, पीजी महाविद्यालय बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में हिन्दी एवं राजस्थानी के प्रतिष्ठित रचनाकार बुलाकी शर्मा  के रचना कर्म और उनके रचना संसार से शहर के पाठक आगामी 21 जुलाई को रूबरू होंगे। बुलाकी शर्मा पिछले  एक दशक से अधिक साहित्य जगत में सक्रिय हैं।

मुक्ति के सचिव कवि.कथाकार और रूबरू के समन्वयक राजेन्द्र जोशी ने बताया कि एक वर्ष तक इस आयोजन को हर माह आयोजित किया जाएगा। जोशी ने बताया कि इस आयोजन में बुलाकी शर्मा अपनी रचनाओं की पूरी जानकारी देने के साथ साथ अपनी रचना प्रक्रिया के बारे में भी बतायेगे। बुलाकी शर्मा के व्यक्तव्य के बाद जिज्ञासु पाठक उनसे सवाल कर सकेंगे।

इस महत्ती आयोजन की पहली कड़ी शनिवार 21 जुलाई को प्रात: 1015 बजे से  ही आयोजित होगी। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ ण्प्रशांत बिस्सा ने बताया कि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार श्री लूणकरण छाजेड होंगे तथा कार्यक्रम का संचालन साहित्यकार श्री हरीश बी शर्मा करेंगे।

Exit mobile version