Site icon OmExpress

रिफ्रेशर कोर्स प्रोग्राम द्वितीय चरण की शुरूआत

बीकानेर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बीकानेर के तत्वावधान में एडीआर भवन, बीकानेर में तीन दिवसीय रिफ्रशर कोर्स प्रोग्राम के द्वितीय चरण की शुरूआत हुई। कार्यक्रम का आगाज ज्ञान प्रकाश गुप्ता, जिला एवं सत्र न्यायाधीश, हनुमानगढ, ्रसमिति के पर्यवेक्षक दीपक कुमार ढिंगरा, अरूण कुमार अग्रवाल एसीडी जज बीकानेर, रामअवतार सोनी एडीजे सं. 01 (जज इंचार्ज मिडिएशन), बीकानेर, विनोद सोनी पारिवारिक न्यायाधीश, बीकानेर एवम् अन्य न्यायिक अधिकारीगण तथा अधिवक्तागण के द्वारा दीप प्रज्जवलन एवम् सरस्वती वंदना के माध्यम से हुआ।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बीकानेर के पूर्णकालिक सचिव, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राहुल चौधरी ने बताया कि कार्यशाला को विभिन्न चरणों में विभक्त किया गया है। इस कार्यशाला में बीकानेर संभाग के अंतर्गत जिले, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू तथा बीकानेर जिले के न्यायिक अधिकारीगण एंव अधिवक्तागण भाग ले रहे है।

Exit mobile version