Site icon OmExpress

लड़को से बदला लेने के लिए किया था रेप का मामला दर्ज

ओम एक्सप्रेस न्यूज़, नई दिल्ली: ज्ञात रहे कि बीते दिनों आइलैंड कंट्री साइप्रस में एक होटल में ठहरी 19 साल की एक ब्रिटिश लड़की ने 12 इजरायली लड़कों पर रेप का आरोप लगाया था| जिसके बाद पुलिस ने सभी 12 लड़कों को रेप के आरोप में पकड़ लिया था|लेकिन अब इस मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है और यह खुलासा खुद लड़की ने किया है|

लड़की ने पुलिस को बताया है कि उसने उन लड़कों से बदला लेने के लिए उनपर रेप का केस किया था|लड़की ने बताया कि मैं 17 जुलाई को 3 लड़कों के साथ सहमति से संबंध बना रही थी कि तभी लड़कों ने मेरा सेक्स वीडियो बना लिया और उसे ऑनलाइन शेयर कर दिया|

लड़की का कहना है कि जबरन सेक्स वीडियो बनाए जाने की वजह से उसने बदला लेने का फैसला किया और उन लड़कों को रेप के आरोप में फंसा दिया|हालांकि, आरोपी बनाए गए 12 इजरायली लड़कों पुलिस ने क्लीन चीट दे दी है|वहीं, रिहा होने के बाद सभी लड़के इजरायल चले गए|

उधर लड़की को लड़कों पर झूठा मुकदमा दर्ज कराने के चलते गिरफ्तार कर लिया गया है| पुलिस ने बताया कि लड़की का जो वीडियो वायरल हुआ है उसमे लड़की को मदद के लिए आवाज उठाते नहीं पाया गया है, लड़की वीडियो में हंसती हुई दिखाई दे रही है|

Exit mobile version