Site icon OmExpress

कल्याण फाउंडेशन द्वारा किया सम्मान

बीकानेर। कल्याण फाउंडेशन एवं रा.प्रा.शा. ब्राह्मण महासभा के द्वारा शाकद्वीपीय समाज के वरिष्ठ जन सम्मान के अंतर्गत 92 वर्षीय मुरलीधर शर्मा का सम्मान किया गया। कामिनी भोजक ने बताया कि शिव सदन में आयोजित इस कार्यक्रम में सत्यदेव शर्मा,आर.के. शर्मा,जितेन्द्र भोजक, देवरत्न शर्मा आदि ने माल्यार्पण, शाल ओढाकर, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर समाज के गणमान्य नागरिक सहित परिजन भी उपस्थित रहे। महासभा महिला प्रकोष्ठ की प्रांतीय अध्यक्षा कामिनी भोजक ने महासभा की गतिविधियों की जानकारी भी दी।

Exit mobile version