Site icon OmExpress

माथुर की स्मृति में प्रतिभाओं का सम्मान

बीकानेर। मानव कल्याण समिति एवं अंतर्राष्ट्रीय पत्रकार कल्याण कोष द्वारा पत्रकार अविनाश माथुर की स्मृति में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन बंगला नगर में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मास्टर लक्ष्मण लिंबा एवं अध्यक्षता अंतरराष्ट्रीय पत्रकार कल्याण कोष के राष्ट्रीय अध्यक्ष मदन गोपाल तिवाड़ी द्वारा की गई।

कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अशोक माली, किशनलाल कुमावत, अशोक कुमावत, शिव शंकर, जेठमल शर्मा आदि को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि लिंबा ने कहा कि माथुर संघर्षशील व्यक्तित्व के धनी थे,वह लघु समाचार पत्रों के संपादकों को एकजुट करके रखते थे। अध्यक्षता करते हुए तिवाड़ी ने कहा कि ग्रामीण एवं शहरी पत्रकारों को सरकारी सुविधाओं का लाभ नहीं मिल रहा है उन्हें शीघ्र अति शीघ्र मिलना चाहिए। संचालन शिव शंकर तिवाडी़ ने किया।

Exit mobile version