Site icon OmExpress

विश्व मातृभाषा दिवस पर दिल्ली में काव्य पाठ करेंगे रोशन बाफना

बीकानेर। साहित्य अकादेमी की यंग राइटर्स मीट में बीकानेर के युवा कवि-कथाकार रोशन बाफना भागीदारी करेंगे। नई दिल्ली में 21 फरवरी को विश्व मातृभाषा दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में रोशन राजस्थानी भाषा का प्रतिनिधित्व करेंगे।

इस मौके पद अकादेमी की ओर मान्य 24 भारतीय भाषाओं के युवा रचनाकार विभिन्न सत्रों में अपनी प्रस्तुति देंगे। रोशन बाफना 21 फरवरी को चौथे सत्र में शाम सवा चार बजे अपना काव्य पाठ करेंगे। इस सत्र की अध्यक्षता प्रख्यात साहित्यकार दर्शन दर्शी करेंगे।

Exit mobile version