Site icon OmExpress

छोटे अभियान बड़े बदलाव की शुरूआत: आनन्द आचार्य

रोटरी मरूधरा द्वारा 400 पाळसियों का वितरण

बीकानेर, रोटरी क्लब बीकानेर मरूधरा द्वारा रेयान इंटरनेशनल स्कूल मे ‘एक पाळसियां आपकी मुण्डेर परÓ अभियान के तहत पाळसियां वितरण कार्यक्रम आयोजित कर 450 पाळसियें वितरित किये गये।

क्लब सचिव राजेश बावेजा ने बताया कि रेयान इन्टरनेशनल स्कूल सभी छात्र-छात्राओं को परिंडे वितरण कार्यक्रम मे मुख्य वक्ता के रूप मे आनन्द आचार्य ने सम्बोधित करते हुए कि बच्चों को बेजूबां पक्षीयों को मानवीयता, दया-धर्म तथा प्रकृति के संरक्षण के आयामों से जुड़े हुए विभिन्न तथ्यों को समझाते हुए बड़े भावपूर्ण तरीके से प्रेरित किया तथा स्वयं नियमित पानी उपलब्ध करवाने तथा अन्य लोगों को भी प्रेरित करने का कहा इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष पुनीत हर्ष व मनोज कुड़ी ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जन जागरूकता के ऐसे अभियानों से बड़ा बदलाव आता है और प्रकृति के संसाधनों का अत्यधिक दोहन के बाद इस भीषण गर्मी मे हमे इन बेजूबां परिंदो के लिये करना जरूरी हो गया है।

शाला प्रधान श्रीमति रेनू गोस्वामी द्वाराअभियान सहयोगि रोटे मनोज कुड़ी, रोटे प्रेम जोशी, रोटे मनीष कालड़ा, रोटे राजीव माथुर, रोटे विश्वास कुक्कड़, रोटे नवीन चैहान, रोटे डा अभिषेक गर्ग, रोटे सुनील पोद्दार, रोटे कैलाश कुमावत, रोटे रोहित खन्ना, रोटे संजय गेरा, रोटे अमित भाटिया का स्वागत अभिनन्दन किया गया।

छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षिकाओं ने भी उत्साह के साथ इस अभियान का महत्व समझा और इस सेवा हेतु अपनी छत पर पाळसिया रखने और नियमित साफ सफाई करते हुए पानी भर कर रखने का का सुनिश्चय किया।

शाला की ओर से शाला सेक्शन हेड पूजा शर्मा, इन्दू चैधरी, शिक्षिका आरती तैलंग, वंदना पारीक ने कार्यक्रम संयोजन किया।

कार्यक्रम संयोजक शकील अहमद व श्रवण सैनी ने बताया कि पिछले चार वर्षो से लगातार रोटरी क्लब मरूधरा इन बेजूबां पक्षियों के लिये जल उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से शहर के प्रमुख स्थलों पर पाळसिया उपलब्ध करवाते हुए विशेष जागरूकता अभियान चलाता आ रहा है और इस बार भी 5000 पाळसियें वितरण कर रहा है जिसका शुभारम्भ पिछले सम्ताह लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर मे दर्शनार्थियों को वितरित करते हुए किया गया है।

Exit mobile version