Site icon OmExpress

रोटरी मिडटाऊन ने छत पंखे भेंट

बीकानेर। तेज गर्मी को देखते हुए रोटरी क्लब मिडटाउन की ओर राजकीय विद्यालय मे छत के पंखे उपहार स्वरूप प्रदान किये है। क्लब निदेशक ऋ षि आचार्य ने बताया कि रा.उ.मा.वी.पवनपुरी दक्षिण विस्तार विद्यालय द्वारा अध्ययनरत बच्चों के चहरे पर खुशी देखते ही बनी जब रोटरी क्लब बीकानेर मिडटाउन द्वारा स्थानीय स्कूल में गर्मी से बचाव के लिए 6 छत पंखे भेंट किये गए। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष सुरेश राठी व साथियों को शाला प्रधान श्रीमती विमला मीणा ने छोटी सी बालिका मंजू की ओर से निकले स्वर ‘अब हमें गर्मी में नहीं पढऩा पडेगाÓ की ओर आकर्षित करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। अध्यक्ष राठी ने शाला की अन्य जरूरतों की जानकारी लेते हुए आगे भी ऐसे कार्यो को पुर्ण करवाने के प्रति अपने विचार प्रकट किये। इस अवसर पर रोटे. गिरिराज जोशी, रोटे. हेमंत शर्मा, रोटे. तुलसीराम जाजरा, रोटे पवन सुथार, रोटे अशोक मोदी उपस्थित थे।

Exit mobile version