Site icon OmExpress

जंगलेश्वर महादेव मन्दिर में “रूद्र-यज्ञ” हवन का आयोजन


बीकानेर । गोपेश्वर बस्ती स्थित श्री जंगलेश्वर महादेव मन्दिर में 1 माह तक रूद्राभिषेक संपन्न करने के पश्चात् मंगलवार को “रूद्र-यज्ञ” हवन का आयोजन किया गया।
भक्त मण्डल के किसन मोदी ने बताया कि 7 वेद पाठी ब्राह्मणो द्वारा पंडित भंवरलाल पुरोहित एवं पंकज व्यास के मार्गदर्शन में यज्ञ हुआ। भगवान शंकर की प्रसन्नता के लिए सभी जीवों के कल्याणार्थ एवं इन्द्र देव की प्रसन्नता के लिए ‘‘रूद्र-याज्ञ’’ बड़े की धूमधाम से सम्पन्न हुआ।
यज्ञ में लोटस डेयरी के अशोक मोदी, अविनाश मोदी, सीताराम कच्छावा, किसनलाल मोदी, महेश शर्मा, झंवरलाल मोदी, अमित मोदी, सौरभ तथा दक्ष ने सपरिवार आहुतियां दी।
इस अवसर पर भगवान शंकर का विशेष श्रृंगार किया गया तथा यज्ञ के पश्चात् ’’प्रसाद’’ का आयोजन किया गया। भक्तों ने प्रेमपूर्वक प्रसाद ग्रहण किया।

Exit mobile version