Site icon OmExpress

सर्वसमाज मोक्ष धाम में चलाया स्वच्छता अभियान

बीकानेर। विप्र फाउण्डेशन की राष्ट्रीय एकता वाले सूत्र के अंतर्गत जिलाध्यक्ष भंवर पुरोहित के नेतृत्व में प्रधानमंत्री स्वच्छ भारत अभियान कि प्रेरणा से तृतीय चरण में सर्वसमाज मोक्ष धाम में सफाई अभियान चलाया गया उसके पश्चात वृक्षारोपण भी किया गया। विफा आईटी सेल के विनय थानवी ने बताया कि संगठन द्वारा प्रत्येक रविवार को समाज के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों में स्वच्छता अभियान चलाया जाता है उसके पश्चात उस परिसर में वृक्षारोपण भी किया जाता है।


विफा युवामंच के प्रदेष उपाध्यक्ष तनुज सारस्वत ने जानकारी देते हुए कहा कि इस अवसर पर विफा के पदाधिकारी तथा सामाजिक बन्धु उपस्थित रहे जिसमें युवामंच अध्यक्ष रविन्द्र जाजडा, स्वच्छता प्रकोष्ठ प्रभारी राजकुमार व्यास, गौतम नारायाण सेना के अध्यक्ष राजू महाराज, अंकुर शुक्ला, आकाष तिवाडी, सुरेन्द्र व्यास, लखन पारीक, रवि उपाध्याय, राजकुमार देवडा, विष्वजीत स्वामी, गोविन्द सारस्वत, अनिल पंचारिया, दिनेश शर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों का विषेश सहयोग रहा।

Exit mobile version