OmExpress News / New Delhi / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन के साथ हुई झड़प में 20 जवानों की शहादत पर कहा है कि हमारे जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बात का मैं देश को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि हमारे लिए भारत की अखंडता और संप्रभुता सर्वोच्च है और इसकी रक्षा करने से हमें कोई भी रोक नहीं सकता। भारत शांति चाहता है लेकिन भारत उकसाने पर हर हाल में यथोचित जवाब देने में सक्षम है। पीएम ने कहा कि सबको जानकार गर्व होगा कि हमारे जवान मारते मारते शहीद हुए हैं। (India China Face Off Laddakh)
https://twitter.com/BJP4India/status/1273205338737487873?s=20
प्रधानमंत्री ने एक वीडियो जारी कर कहा, हमने हमेशा ही प्रयास किया है कि मतभेद विवाद न बनें। हम कभी किसी को भी उकसाते नहीं हैं। लेकिन हम अपने देश की अखंडता और संप्रभुता के साथ समझौता भी नहीं करते हैं। जब भी समय आया है हमने देश की अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करने में अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया है।
पीएम नरेंद्र मोदी ने साफ कहा कि भारत शांतिपूर्ण देश है। इतिहास भी इस बात का गवाह है कि हमने विश्व में शांति फैलाई। पड़ोसियों के साथ दोस्ताना तरीके से काम किया। मतभेद हुए भी को कोशिश की है कि विवाद न हो। हम कभी किसी को भी उकसाते नहीं हैं लेकिन अपने देश की अखंडता के साथ समझौता भी नहीं करते।
हमें भारत की वीरता के शौर्य और साहस पर गर्व है : रक्षामंत्री
मोदी से पहले को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने इस घटना को लेकर कहा कि हमें भारतीय सैनिक वीरता के साथ सीमाओं की रक्षा के लिए खड़े हैं और हमें उनकी वीरता पर गर्व है। गलवान में सैनिकों की जान जाना बहुत परेशान करने वाला और दर्दनाक है। हमारे सैनिकों ने अनुकरणीय साहस दिखाते हुए अपने जीवन का बलिदान किया है।
रक्षामंत्री ने कहा, अपनी जान देने वाले सैनिकों की बहादुरी और बलिदान को देश कभी नहीं भूलेगा। मेरा दिल शहीद हुए सैनिकों के परिवारों लिए परेशान है। राष्ट्र इस कठिन घड़ी में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। हमें भारत की वीरता के शौर्य और साहस पर गर्व है।
https://twitter.com/INCIndia/status/1273189276411256833?s=20
कांग्रेस सेना और सरकार के साथ, देश को सच्चाई बताएं PM मोदी : सोनिया गांधी
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही मोदी सरकार से अपनी नीतियों को स्पष्ट करने की भी अपील की है।सोनिया गांधी ने एक वीडियो संदेश जारी करते हुए शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि इस घटना को लेकर पूरे देश में भारी आक्रोश है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आगे आकर सच्चाई बतानी चाहिए।
इसके साथ ही उन्हें बताना चाहिए कि चीन ने हमारी जमीन पर कब्जा कैसे किया और कैसे 20 जवान शहीद हुए। उन्होंने पूछा कि क्या सैन्य अधिकारी और सैनिक अभी भी लापता हैं। साथ ही कितने गंभीर रूप से घायल हैं। इसके अलावा चीन ने हमारे कितने हिस्से पर कहां-कहां पर कब्जा कर रखा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी अपनी नीतियों को भी देश की जनता को बताएं। उन्होंने इस मुश्किल घड़ी में सरकार और सेना का साथ देने का वादा किया।
चीन ने सीमा विवाद को सुलझाने पर जताई सहमति
चीनी विदेश मंत्रालय के हवाले से न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने दावा किया है कि, चीन ने भारत के साथ सीमा पर झड़प का मुद्दा निष्पक्ष तरीके से सुलझाने पर सहमति जताई है।चीनी विदेश मंत्रालय का कहना है कि वह जितनी जल्दी संभव हो पीछे हटने और तनाव कम करने की कोशिश करेगा। इसी बीच सीमा पर जारी तनाव के बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपने समकक्ष चीनी विदेश मंत्री वांग यी से फोन पर इस घटनाक्रम को लेकर बातचीत की है।
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने भारत से अपील की है कि इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों को कड़ी सजा दे, भारत को अपने जवानों पर नियंत्रण करने की भी दी सलाह। हालांकि भारत की ओऱ से भी चीन से इस मामले में की जांच करने के लिए कहा है।

