बीकानेर। पं. बाबूलाल शास्त्री ज्योतिष बोध संस्थान की ओर से होने वाले पांच दिवसीय महायज्ञ रविवार से आरंभ हुआ। यज्ञ प्रारंभ से पूर्व धर्म नगर द्वार से शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें केसरिया वस्त्र धारण किये सिर पर कलश लिये महिलाएं मंगलगीत गा रही थी। विश्व कल्याणार्थ किये जा रहे 51 कुंडीय श्रीराम जानकी महायज्ञ में बैठे यजमानों ने यज्ञ में आहुतियां दी। पं.राजेंद्र किराड़ू के सानिध्य और पं.मुरलीधर पुरोहित व पं. उमेश किराडू के आचार्यत्व में 50 से अधिक शिष्यों ने विधि विधान से आहुतियां दिलाई। शोभायात्रा में सर्वेश्वरानंद जी महाराज व श्रीधरजी महाराज सहित अनेक साधू संत,पुरूष शामिल हुए। शोभायात्रा पर रास्ते में पुष्प वर्षा कर स्वागत सत्कार किया गया। इससे पूर्व यज्ञ स्थल के शुद्विकरण की पूजा की गई। आयोजन समिति के देवकिशन चांडक ने बताया कि होने वाले महायज्ञ की पूर्णाहुति 15 नवम्बर को होगी।(PB)