Site icon OmExpress

संत केदारनाथजी का निर्वाण दिवस श्रद्धा भक्ति से मनाया

बीकानेर। लालगुफा के समीप केदारनाथजी की गुफा में शुक्रवार को संत केदारनाथ महाराज का निर्वाण दिवस धूमधाम से मनाया गया। नत्थूसर बास स्थित श्री नवलेश्वर मठ के अधिष्ठाता योगी शिवसत्यनाथजी महाराज की मौजूदगी में प्रात:काल में पूजन-अर्चन के साथ शुरु हुए धार्मिक कार्यक्रमों का सिलसिला दोपहर बाद तक अनवरत् जारी रहा

संत योगी विलासनाथजी, संत योगी ओमनाथजी ने बताया कि गुरु महाराज के विरह में श्रद्धालूभक्तों, शिष्यों ने पहुंचकर खूब धूमधाम से धार्मिक आयोजन मेें शिरकत की। रामराज महाराज ने बताया कि इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के चलते महिलाओं ने भी गीतों की प्रस्तुतियां दीं। तत्पश्चात् बाहर से व स्थानीय साधु-संतों, श्रद्धालूओं ने भण्डारे में प्रसादी ग्रहण की।

Exit mobile version