Site icon OmExpress

संत श्री दुलाराम कुलरिया की पावन स्मृति में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ

ओम एक्सप्रेस न्यूज. ऋषिकेश। भारत की दिव्य धर्मनगरी ऋ षिकेश में परम पूज्य सींथल पीठाधीश्वर महंत क्षमरामजी महाराज के श्री मुख से श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ। पूजनीय रामप्यारी देवी कुलरिया की प्रेरणा से संत श्री दुलारामजी कुलरिया की पावन स्मृति में संत दुलाराम कुलरिया चेरिटेबल ट्रस्ट (भंवर नरसी पूनम कुलरिया) सिलवा नोखा द्वारा इस कथा का आयोजन किया गया है।

 श्रद्धालुओं के भोजन प्रसादी ठहरने की व्यवस्था 

कथा के पहले दिन लगभग 10 हज़ार श्रद्धालु अपने परिवार इष्ट मित्रो सहित पहुचकर अध्यमिक कथा का लाभ लिया। कथा से पहले गंगा तट पर स्थित गीता भवन से सुबह कलश यात्रा निकाली गई जिसमें 1108 महिलाओं ने यात्रा में भाग लिया। राजस्थानी वेशभूषा में परंपरागत आभूषण पहने महिलाएं आकर्षण का केंद्र रही। श्रीक्षमारंजी महाराज, स्वामी श्री विदानन्द जी के सानिध्य में हो रही कथा का रस पान करने भक्तों का आना लगातार जारी है।बीकानेर , जोधपुर, नागोर ,बाड़मेर से बडी संख्या में लोग ऋषिकेश पहुचे है।

राजस्थानी लोक भजन गायक शिवजी सुथार ने कथा में भजनों की  प्रस्तुति दी।

शरदपूर्णिमा से 12 अक्टूबर तक चलने वाली कथा के भंवर नरसी पूनम कुलरिया ने आने वाले श्रद्धालुओं के भोजन प्रसादी ठहरने की व्यवस्था की है। बीकानेर जिले से हजारों संख्या में धर्मप्रेमी कथा स्थल पहुँचे है। गोसेवी पदमाराम, उगमाराम, गणेशाराम,मनसुखराम, देवकिशन, बुधाराम, मघाराम, रामेवश्वरलाल सहित परिवार के लोग टीम के साथ सेवा चाकरी में जुटे हुए हैं।

Exit mobile version