Site icon OmExpress

संस्कार इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा मे फहराया परचम

नोखा। संस्कार इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल ने आज केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के माध्यमिक परिणाम में ऐतिहासिक उपलब्धि अर्जित की है। स्कूल के 10वी कक्षा के सभी विद्यार्थियों ने कड़ी मेहनत व लगन से तैयारी कर बोर्ड परीक्षा प्रथम श्रेणी से उर्तीण की। जिसके चलते विद्यालय में खुशी का वातावरण बना हुआ है।

तिनिश माहेश्वरी ने विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया।वही हिंदी में तिनिश माहेश्वरी ने 94′,इंग्लिश में आरती लाहोटी,खुशी लढ्ढा व तिनिश ने 85′, गणित में पुन: तिनिश ने 83′ व विज्ञान में 81’अंक प्राप्त कर अभिभावकों व विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।विद्यालत प्रबंधक जी एस सिसोदिया व अध्यापकों ने विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों को बधाईया दी।विद्यायल के चेयरमैन रामनिवास लाहोटी ने शत प्रतिशत परिणाम आने पर विद्यार्थियों को बधाई दी व उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की। विद्यायल की ओर से इस बोर्ड परीक्षा में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को लेपटॉप देने की भी घोषणा की गई।

Exit mobile version