Site icon OmExpress

संत दुलाराम कुलरिया की पुण्यतिथि पर विशाल भजन संध्या

भजन सम्राट अनूप जलोटा देंगे प्रस्तुतियां

नोखा के सीलवा गांव निवासी स्व.संत दुलाराम जी कुलरिया की चतुर्थ पुण्यतिथि पर उनके पैतृक गांव सीलवा में सोमवार रात्रि विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन सम्राट अनूप जलोटा अपनी वाणी द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां देंगे।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पदमाराम, उगमाराम, देवकिशन, मघाराम, स्व. दुलाराम जी कुलरिया के पुत्र भँवर, नरसी और पूनम कुलरिया सहित परिवार के अन्य सदस्य जुटे हुए हैं। भजन संध्या में नोखा, बीकानेर, जोधपुर, नागौर, बीदासर, सांडवा सहित दर्जनों गांवों से लोग बड़ी संख्या में शामिल होंगे। भजन संध्या से पूर्व प्रसाद का कार्यक्रम रखा गया है।

Exit mobile version