Site icon OmExpress

सशक्तिकरण रैली एवं सेमिनार का हुआ आयोजन

जनसेविका सरोज मरोठर का हुआ सम्मान

नोखा। महिला दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल जोरावरपुरा में सशक्तिकरण रैली एवं सेमिनार का आयोजन तेरापंथ भवन में किया गया। सरोज मरोठी ने हरी झण्डी दिखाकर रैली को रवाना किया जो जोरावरपुरा के मुख्य मार्गों से होती हुई तेरापंथ भवन पहुंची। जिसकी अध्यक्षता जनसेविका सरोज मोराठी ने करते हुए कहा कि महिला को सशक्त बनना चाहिए। महिला को हरक्षेत्र में आगे रहना चाहिए। इस आधुनिक युग में महिलाओं ने नये-नये कीर्तिमान गड़े है।

महिला मण्डल मंत्री मोनिका बुच्चा ने अपने विचार रखते हुए सभी का आभार व्यक्त किया, शकुन्तला मरोठी,मोहनलाल बुच्चा आदि में विचार व्यक्ति किया। महिला मण्डल अध्यक्ष सुरजी देवी पुगलिया, मंत्री मोनिका बुच्चा, शकुन्तला मरोठी, सरोज देवी बुच्चा, शारदा देवी सेठिया ने जन सेविका सरोज मरोठी को प्रेरणा सम्मान के द्वारा सम्मानित किया गया।

Exit mobile version