Site icon OmExpress

जरूरतमंद बच्चों को दिये स्कूली गणवेश

बीकानेर। लायनेस क्लब के सामाजिक सरोकार कार्यों की कड़ी में शुक्रवार को जेएनवी कॉलोनी स्थित आनंद मार्ग स्कूल के जरूरमंद बच्चों को स्कूल यूनिफॉर्म प्रदान की। स्कूल में आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में क्लब के पदाधिकारियों ने बच्चों को ड्रेस दी। इस मौके पर लायनेस क्लब की अध्यक्ष मधु खत्री ने कहा कि संस्था समय-समय पर विद्यालयों में जरूरतमंद बच्चों को पाठ्य सामग्री, बैग, ड्रेस देने का कार्य करती है।

जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए विशेष योगदान दिया जा रहा है, ताकि हर होनहार विद्यार्थी शिक्षा से वंचित न रह जाए। इस दौरान क्लब की ओर से प्रिसिंपल आनंद चितश्री सहायता राशि भी प्रदान की। प्रिसिंपल आनंद चितश्री ने कहा कि स्कूल में गरीब वर्ग के बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं और इन बच्चों की मदद करना भगवान की सेवा के समान है। इस मौके पर क्लब सचिव यशी शर्मा,सुषमा रॉय,शीलू शर्मा,रमा माथुर,बबीता जांझू,मंजू शाह,शैली दुग्गल,प्रीति माथुर,अलका राठी,उषा बंसल,नेहा माथुर भी मौजूद रही।

Exit mobile version