Site icon OmExpress

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भोमराज आर्य का निधन

बीकानेर। पंचायत समिति के पूर्व प्रधान व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भोमराज आर्य का मंगलवार दोपहर करीब चार बजे पीबीएम अस्पताल में 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया। यूथ कांग्रेस लोकसभा अध्यक्ष बिशनाराम सियाग से मिली जानकारी के अनुसार स्व. आर्य कैंसर बीमारी से पीडि़त थे। भोमराज आर्य ने सदैव गरीबों व असहायों की आवाज बनकर उन्हें सहायता दिलाई। ग्रामीण क्षेत्रों में भोमराज आर्य का नाम दबंगता के साथ-साथ आदर्श के रूप में लिया जाता था।

इन्होंने दी जताया शोक- प्रतिपक्ष नेता रामेश्वर डूडी, पूर्व मंत्री बी.डी कल्ला, पूर्व मंत्री वीरेन्द्र बेनीवाल, पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, पूर्व राज्यसभा सदस्य जमना बारूपाल, प्रदेश कांग्रेस सचिव जिया उर रहमान आरिफ, शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत, देहात कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र गहलोत, पूर्व न्यास अध्यक्ष मकसूद अहमद, महिला कांग्रेस अध्यक्षा सुनीता गौड़, पूर्व संसदीय सचिव गोविंदराम मेघवाल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जनार्दन कल्ला, गोपाल गहलोत, वल्लभ कोचर, नितिन वत्सस, प्रशांत बिस्सा, हनुमान चौधरी, निगम में नेता प्रतिपक्ष जावेद पडि़हार सहित अनेक कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भोमराज आर्य के निधन पर शोक जताया है।

राजनैतिक जीवन- भोमराज आर्य ने राजनैतिक जीवनकाल में कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं जिनमें दो बार प्रधान, तीन बार भूमि विकास बैंक के चैयरमेन, सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक के चैयरमेन तथा आठ वर्ष तक जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। आर्य ने लूणकरनसर से विधायक चुनाव भी लड़ा था। बिशनाराम सियाग ने बताया कि सबसे खास बात यह रही कि 30 वर्ष तक बरसिंहसर के लगातार सरपंच रहे हैं। इन 30 वर्षों में बरसिंहसर में हुए विकास कार्यों में स्व. आर्य का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

Exit mobile version