Site icon OmExpress

श्री पीपा क्षत्रिय समाज की नई कार्यकारिणी ने पदभार संभाला

बीकानेर। श्री पीपा क्षत्रिय समाज बीकानेर की नई कार्यकारिणी ने आज श्री पीपा क्षत्रिय भवन में पदभार संभाला। पूर्व अध्यक्ष श्री हनुमान सोलंकी ने नवनियुक्त अध्यक्ष सीताराम कच्छावा को भवन में चार्ज दिया। चार्ज लेने के पश्चात् कार्यकारिणी सदस्यों एवं उच्च सदन सदस्यों ने श्री पीपा जी मन्दिर, महादेवजी मन्दिर, श्री गणेशजी मन्दिर तथा श्री लक्ष्मीनाथ जी मन्दिर में धोक लगाकर समाज के विकास की प्रार्थना की। तत्पश्चात् आज से ही श्री पीपा क्षत्रिय भवन का निर्माण कार्य शुरू किया गया।

नवनियुक्त कार्यकारिणी में अध्यक्ष- सीताराम कच्छावा, उपाध्यक्ष- तेजकरण चौहान, सचिव-रामगोपाल पंवार, कोषाध्यक्ष-किशोर कुमार सोलंकी, उपसचिव- नवीन कुमार सोलंकी, उपकोषाध्यक्ष-विशाल सोलंकी, महिला प्रतिनिधि-राधा सोलंकी एवं कार्यकारिणी सदस्य-पुखराज तंवर, कंवरलाल कच्छावा एवं सूर्यप्रकाश सोलंकी उच्च सदन सदस्य – हनुमान सोलंकी, गिरधरलाल सोलंकी, हनुमान दैया, कन्हैयालाल टाक, जयप्रकाश टाक, महेन्द्र टाक एवं भीमसेन टाक।

Exit mobile version