Site icon OmExpress

श्री पीपा क्षत्रिय समाज का वार्षिक मेला

भीमालिया /पाली।श्री चारभुजाजी मंदिर ट्रस्ट मंदिर प्रांगण में प्रतिवर्ष की भाँती इस बार भी श्री पीपा क्षत्रिय (दर्जी) का दो दिवसय भव्य मेला भरा। 29 अगस्त को सुबह अगतुको का स्वागत, पंजीयन किया गया।

ट्रस्ट अध्यक्ष भीकमचंद सिसोदिया ने बताया गुरुवार को शाम को मेले के लाभार्थीयों का सम्मान व भजन संध्या होंगी जिसमे भजन गायक शंकर टाक डायलाना एण्ड पार्टी द्वारा भजनो की प्रस्तुति दी जाएगी।

उसके बाद भगवान श्री चारभुजा नाथ की शोभा यात्रा निकाली जाएगी। 30 अगस्त शुक्रवार को सुबह 11:45 बजे ध्वजा कार्यक्रम, प्रसादी व महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा। मेले में पाली जिले के अलावा जोधपुर जयपुर बीकानेर राजसमंद से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

Exit mobile version