Site icon OmExpress

रतनबिहारी पार्क में श्रीमद्भागवत कथा 16 मई से, किया पोस्टर विमोचन

बीकानेर। रसिक शिरोमणि परिवार की ओर से रतन बिहारी पार्क में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 16 मई से किया जाएगा। श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव 16 मई से 22 मई तक चलेगा। कथावाचन पं. मक्खनलाल व्यास द्वारा प्रतिदिन सुबह 11 बजे से आरम्भ होगा। यह जानकारी रसिक शिरोमणि परिवार के विजयशंकर व्यास ने दी।

उन्होंने बताया कि कथा की शुरुआत से पहले कलश यात्रा निकाली जाएगी। इस सन्दर्भ में रतन बिहारी मंदिर में पोस्टर विमोचन किया गया। विमोचन में भाजपा जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य, कांग्रेस नेता राजकुमार किराडू, युवा भाजपा नेता विजयमोहन जोशी, कांग्रेसी नेता कौशल दुगड़, गौ-सेवक मन्नू सेवग, पार्षद गिरिराज जोशी, भाजयुमो उपाध्यक्ष मनीष सोनी, भाजपा उपाध्यक्ष अशोक बोबरवाल, नीलम डागा, अशोक डागा, संगीता जोशी, श्वेता चौधरी इंस्पेक्टर देवस्थान विभाग उपस्थित रहे।

Exit mobile version