Site icon OmExpress

श्री करणी महाराजा ट्रेवल्स की जयपुर के लिए नई बस सेवा प्रारंभ

न्यास अध्यक्ष रांका व भाजपा नेता भाटी ने दिखाई हरी झंडी

बीकानेर। बीकानेर से जयपुर के लिए श्री करणी महाराजा ट्रेवल्स की नई बस सेवा का रविवार को नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका व भाजपा नेता युधिष्ठर सिंह भाटी ने झंडी दिखाकर शुभारम्भ किया। श्री करणी महाराजा ट्रेवल्स के निदेशक बलवीर सिंह भाटी ने बताया कि एसी स्लीपर सीटिंग टू बाई वन एयरकंडीशन युक्त इस बस का बीकानेर से प्रस्थान दोपहर ढाई बजे होगा तथा रात्रि आठ बजे जयपुर पहुंच जाएगी। प्रबंधक अनुराधा स्वामी ने बताया कि एयर कंडीशन, एयर सस्पेंशन, कम्फर्ट सीट, कंबल, मोबाइल चार्जर, सीसी टीवी कैमरे के साथ-साथ नि:शुल्क मिनरल वाटर सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

श्री करणी महाराजा ट्रेवल्स की चिंकी बिश्नोई ने बताया कि शुभारम्भ अवसर पर जेठूसिंह बिदावत (कक्कू), अमरसिंह शेखावत, राजेश मुंजाल, वसीम कल्लर, सीए अभय शर्मा, सिद्धार्थ सिंह खीची, भगवान सिंह धोलिया, रघुवीर सिंह कक्कूू, इन्द्र सिंह बीदावत, राजकुमार पंडित, हिम्मत सिंह, रिपुदमन सिंह, विक्रम सिंह, सुरजीत सिंह, विजय सिंह, सुरेश पंवार, रामकुमार व्यास, अशोक सुथार सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। श्री करणी महाराजा ट्रेवल्स की अनुराधा राजपुरोहित ने बताया कि शीघ्र ही जम्मू, व आगरा होते हुए कानपुर के लिए नई एसी बस सेवा शुरू की जाएगी।

Exit mobile version