Site icon OmExpress

स्टार गैलेक्सी फिटनेस सेंटर का शुभारम्भ

बीकानेर। स्टार गैलेक्सी फिटनेस सेंटर का शुभारम्भ रानीबाजार स्थित विश्वास प्लाजा में ब्रह्म गायत्री सेवाश्रम के अधिष्ठाता दाताश्री रामेश्वरानंद जी पुरोहित, बीकानेर कलेक्टर अनिल गुप्ता, बीकानेर पूर्व विधायक सिद्धीकुमारी एवं यूआईटी चेयरमैन महावीर रांका की मौजूदगी में हुआ। संचालक कैलाश सुथार ने बताया कि यह बीकानेर का पहला लग्जरी फिटनेस सेंटर है। जहां अत्याधुनिक इंटरनेशनल ब्रांड के उपकरणों से शरीर को स्वस्थ व तंदुरुस्त बनाने के टिप्स अनुभवी ट्रेनरों द्वारा दिए जाएंगे।
[huge_it_slider id=”11″]
फिटनेस सेंटर के 50 प्रकार की मशीनें है इसके अलावा फिजियोथैरेपिस्ट, फिमेल ट्रेनर की सेवाएं भी रहेंगी। इसमें काफी तरह के पैकेज रखे गए हैं लोगों के लिए जैसे (बेसिक प्लान, प्रिमियम प्लान, लग्जरी आदि) व इसमें योगा, एरोबिक्स, स्टीम बाथ, सवाना बाथ, जैक्यूजी बार्लियो स्ट्रेंथ क्रॉस फिट और भी कई प्रकार की सुविधाएं है। स्टार गैलेक्सी फिटनेस के उद्घाटन समारोह में अनूप यादव (नेशनल एवं इंटरनेशनल बॉडी बिल्डर) भी मौजूद रहे।
Exit mobile version