Site icon OmExpress

एक ही छत के नीचे मिल रहे है विभिन्न उत्पाद, प्रदर्शनी शुरू

बीकानेर। नारी शक्तिकरण के उद्देश्य से व्यास कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में तीन दिवसीय एक्जिबिशन का शुभारंभ लायनेस क्लब अध्यक्ष मधु खत्री व सुहानी शर्मा ने दीप प्रज्जवलित कर किया। आयोजन से जुड़ी बबीता राठी ने बताया कि गीताजंलि एक्जिबिशन में महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों को रियायती दरों पर विक्रय किया जायेगा। इस एक्जिबिशन में बैडसीट,अनेक प्रकार के पर्स, आर्टिफिशियल ज्वैलरी,खाने के उत्पाद,फूड स्टॉल,कोस्मेटिक आईटम आदि एक ही छत के नीचे उपलब्ध है। शिवानी ने बताया कि सामान की खरीद पर लक्की ड्रा का कूपन भी दिया जा रहा है।(PB)

 

Exit mobile version