Site icon OmExpress

जेल में बंदियों की शिक्षा में सहयोगार्थ स्टेशनरी वितरण की गई

बीकानेर। किसी का जीवन, हमारे कुछ सहयोग से, सुधर जाए, और गलत राह को त्याग कर सही मार्ग पर आ सके, यही सच्ची मानव सेवा है। सेवा और परोपकार के प्रकल्पों को निरंतर आगे बढ़ाते हुए रोटरी क्लब मरुधरा ने सत्र 2018-19 का अपना सफऱ निरंतर जारी रखा हुआ है। अपने विभिन्न सेवा कार्यों के माध्यम से मरुधरा ने बीकानेर जिले में अपनी पहचान के नए आयाम स्थाइट किये हैं।

इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए रोटरी क्लब बीकानेर मरुधरा द्वारा, अज्ञानतावश या जोशस्वरूप हुए अनैतिक कार्यों की वजह से जेल में बंद कैदियों की शिक्षा में सहयोग हेतु स्टेशनरी सामग्री उपलब्ध करवाई गयी। जेल में कैदियों के लिए सरकारी उपक्रम ढ्ढत्रहृह्र द्वारा उचित शिक्षा दे उन्हें निरंतर शिक्षित कर सही मार्ग पर लाने का प्रयास किया जाता है।

जिससे जब वो जेल से बहार आएं तो ग्रहण की गयी शिक्षा के माध्यम से उचित मार्ग पर चल अपने भविष्य की सही दिशा चुन सकें। पूर्व वर्ष हुए सहयोग को ध्यान में रख जेल प्रशासन ने रोटरी मरुधरा से शिक्षण सामग्री का अनुरोध किया। जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया। और कल रोटे श्री मनीष कालड़ा जी के संयोजन में एवम् उपाध्यक्ष रोटे श्री प्रेम जोशी जी के नेतृत्व में स्टेशनरी वितरण की गयी।

कार्यक्रम में क्लब से रोटे अर्पित अग्रवाल, रोटे ऋषि धामु, रोटे यश गोयल, रोटे गोपाल अग्रवाल, रोटे शकील अहमद एवम् रोटे संजय विजय ने उपस्थिति दर्ज करवाई। कार्यक्रम के अंत में जेल प्रशासन एवम् एनजीयों की टीम ने रोटरी मरुधरा का इस सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया।

Exit mobile version