Site icon OmExpress

सत्त प्रयास सफलता की चाँबी : एन.के. गुप्ता

बीकानेर। दि इंस्ट्रीटयूट ऑफ चार्टेड एकाउन्टेन्टस ऑफ इंण्डिया की बीकानेर ब्रांच द्वारा सीए विधार्थियों के लिए १५ दिवसीय ऑरियंटेंशन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर एन.के. गुप्ता थे। उन्होंने विधार्थियों को बताया कि पेशेवर को अपने लक्ष्य प्राप्त करने के लिए सत्त प्रयास करते रहना चाहिए। जिला कलेक्टर एन.के. गुप्ता ने सीए विधार्थियों के प्रश्नों के उत्तर दिये।


इस अवसर पर कार्यकारिणी सदस्य सीए सुधीश शर्मा ने मंच संचालित किया, ब्रांच अध्यक्ष सीए विरेन्द्र सुराणा, कार्यकारिणी सदस्य सीए माणकचन्द कोचर, सीए कविता करनाणी, सीए प्रियंका सिंघी व सीए वसीम राजा आदि ने कलेक्टर गुप्ता का स्वागत किया व आभार व्यक्त किया।

Exit mobile version