Site icon OmExpress

सैनिकों का समर्पण अमूल्य : रांका

बीकानेर। सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर सेना के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका ने कहा कि आज उन जांबाज सैनिकों के लिए एकजुटता दिखाने का दिन है जो देश की आन-बान और शान के लिए अपना जीवन राष्ट्र को समर्पित करते हैं। न्यास अध्यक्ष रांका ने गुरुवार को रानी बाजार में झंडा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि सैनिकों के समर्पण व उनकी देश सेवा का मूल्य चुका पाना असंभव है किन्तु उनके कल्याण के लिए हर नागरिक को चाहिए कि वह उदारता से दान करे ताकि हमारे देश का झण्डा आसमान की ऊंचाइयों को छूता रहे।

भाजयुमो देहात जिला मंत्री पवन महनोत ने बताया कि नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका ने जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल बी.के. मजूमदार से भेंट की तथा सैनिक कल्याण कोष हेतु 21 हजार रुपए का चैक सौंपा। महनोत ने बताया कि कोष हेतु अन्य जनों ने भी गुप्त दान दिया। इस अवसर पर महावीर सुराना, शान्तिलाल रांका, नवरतन सुराना, निर्मल सुराना, प्रणव भोजक बाबूलाल सुराना, किरण सुराना सहित अनेक गणमन्यजन उपस्थित रहे।

Exit mobile version