Site icon OmExpress

कार और मोटरसाइकिल की भिड़त में दो जनें गंभीर रूप से घायल

बीकानेर। जयपुर रोड स्थित वैष्णोंधाम के पास मंगलवार दोपहर को स्विफ्ट और मोटरसाइकिल की भिड़त में दो जनें गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल सवार जो कि वैष्णोंधाम दर्शन करने के लिए जा रहे थे अचानक तेज गति से आ रही स्विफ्ट डिजाईयर गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी। इस टक्कर से मोटरसाइकिल पर सवार दो जनें गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही जयनारायण व्यास कॉलोनी पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को तुरन्त पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका अभी इलाज चल रहा है।

Exit mobile version