Site icon OmExpress

बीकानेर जिला टेन्ट व्यवसायी संघ का होली मिलन समारोह

बीकानेर। बीकानेर जिला टेन्ट व्यवसायी संघ का होली मिलन समारोह रविवार को 1 अप्रैल को लॉयन क्लब में समारोह पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का आगाज़आथियो द्वारा माँ सरस्वती के तेल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।

राजस्थान टेंट डिलर समिति प्रदेश सरंक्षक द्वारका प्रसाद पच्चीसया , प्रदेशाध्यक्ष रवि जिंदल ,सचिव परबत सिंह भाटी, कोषाध्यक्ष राजबिहारी शर्मा, बीकानेर संघ के अध्यक्ष पूनमचंद कच्छावा, सचिव राजेन्द्र काला, कोषाध्यक्ष भीमसेन शर्मा, विरिष्ठ उपाध्यक्ष बुलाकी चौधरी, संगटन मंत्री भगीरथ गहलोत, सह सचिव श्याम मारू, अजय गोड लूनकरनसर ने टैंट व्यवसाय में आने वाली परेशानियों व संगटन को मजबूत करने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर विचार विमर्श किया गया।

बीकानेर जिले की 7 तहसील पर संगठन को जोडऩे तथा आगमी 2020 सितम्बर 5 व 6 को बीकानेर में होने वाले महाअधिवेशन को लेकर चर्चा हुई ।मंच संचालन सुरेश कुमार बैध ने किया।

Exit mobile version