Site icon OmExpress

डिस्पोजल व पॉलिथीन का उपयोग न करने की दी सलाह

बीकानेर। भागीरथ नंदनी के तत्वावधान में सात जनवरी की प्रस्तावित रैली के सन्दर्भ में जनसंपर्क कर लोगों को शादी-समारोह में डिस्पोजल का उपयोग न करने, पॉलिथीन का उपयोग न करने तथा गौसेवा की महत्ता बताई। भागीरथ नंदनी के मिलन गहलोत ने बताया कि गजनेर रोड, सर्वोदय बस्ती, वार्ड नंबर 56 भाटों का बास, ताजियों की चोकी के आसपास वर्कशॉप के पीछे, सर्वोदय बस्ती रोड से लेकर मुक्ता प्रसाद 6 नंबर सेक्टर तक संपर्क किया गया। जनसंपर्क के दौरान हसन अली गौरी, मीनाक्षी सांखला, चंचल सैन, सोनू, हेमंत भाटी आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

Exit mobile version