Site icon OmExpress

श्रमजीवी पत्रकार संघ ने मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

बीकानेर। पत्रकारो की 5 सूत्री मांगों को लेकर प्रदेश में चल रहे आंदोलन के समर्थन में सोमवार को राजस्थान श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला इकाई एव अन्य संगठनों ने बीकानेर जिला कलेक्टर के माध्यम से श्रीमती वसुंधरा मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के नाम से ज्ञापन सौंपा गया। जिलाध्यक्ष पत्रकार ओम दैया ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष हरीश गुप्ता के के निर्देशन पर पत्रकारों को आवास, पेंशन, सुरक्षा क़ानून , सर्किट हाउस में ठहरने की सुविधा, निशुल्क बीमा योजना की मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया। इस अवसर पर वरिष्ट पत्रकार के. डी. हर्ष कोहिनूर,मो.अली पठान,तेजकरण हर्ष,अश्वनी कुमार श्रीमाली, विक्रम जगरवाल, अज़ीज भुट्टा, रामस्वरूप भाटी,राजेशकिशन सिंह छंगानी, गिरिराज भादाणी, नवीन कुमार सहित अनेक पत्रकार मौजूद थे।

Exit mobile version