Site icon OmExpress

बाढ़ में डूबी थी मस्जिद तो नमाज के लिए खोले मंदिर के दरवाजे

केरल में बाढ़ का पानी बकरीद के दिन भी परेशानी का सबब बना रहा। यहां की एक मस्जिद में लबालब पानी भर गया था, जिससे वहां पर न तो कोई जा सका और न ही नमाज अदा की जा सकी। ऐसे में हिंदू समुदाय के लोगों ने गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश की। हिंदुओं ने नमाजियों के लिए एक मंदिर के दरवाजे खोल दिए, जहां हॉल में उन्हें नमाज पढऩे की अनुमति दी गई।

मुस्लिमों ने इसके बाद एक-दूजे को बकरीद की मुबारकबाद दी। यह मामला कोचुकवाडू की मस्जिद से जुड़ा है, जहां बुधवार को बुरी तरह पानी भर गया था। वे लोग ईद की नमाज अदा करने के लिए कोई और जगह तलाश रहे थे। उसी बीच उन लोगों को एनएनडीपी योगम मिल गए, जो कि पुराप्पुल्लीक्कावु रत्नेश्वरी मंदिर का काम-काज संभालते हैं। उन्होंने नमाजियों को मंदिर के हॉल में आकर नमाज पढऩे की पेशकश की। बाद में मुसलमानों के राजी होने पर थिस्सूर जिला स्थित एरावाथुर इलाके के मंदिर में नमाज पढऩे का बंदोबस्त कराया गया था।(PB)

Exit mobile version