Site icon OmExpress

महाकुंभ में लगेगा सेवा शिविर

तीर्थराज प्रयाग के हृदय त्रिवेणी संगम के परम पावन स्थल पर कुंभ मेले का आयोजन 14 जनवरी से प्रारम्भ होने जा रहा है। 14जनवरी से 20 फरवरी तक चलने वाले इस महाकुंभ में धर्म परायण जनता एवं संत महात्मा वैष्णवों की सेवा हेतु विशाल शिविर का आयोजन किया जाएगा।

हाड़ौती के संत शिरोमणी श्री पीपाजी महाराज की कृपा से इस शिविर में निवास, प्रसाद भोजन, चिकित्सा आदि की व्यवस्था की जाएगी।

शिविर में जगद्गुरु पीपा पीठाधीश्वर श्री झंकारेश्वराचार्य महाराज एवं श्री धर्मदास महाराज का सानिध्य व कृपा का लाभ प्राप्त होगा। कुंभ मेले के अवसर पर स्नान, दान, व्रत नियम इत्यादि का पालन कर अपने जीवन को सफल बनायें।(PB)

Exit mobile version