Site icon OmExpress

विशिष्टजन सम्पर्क अभियान : शहीद के घर पहुंचे न्यास अध्यक्ष

बीकानेर। नमन है उन शहीदों को जिन्होंने अपने प्राणों को न्यौछावार कर देश की रक्षा की। यह बात नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका ने विशिष्ट जनसम्पर्क अभियान के तहत गंगाशहर रोड स्थित वीर चक्र प्राप्त जीडीआर रफीक खां के घर तस्वीर के आगे नमन करते हुए कही। पार्षद मोहम्मद ताहिर ने कहा कि न्यास अध्यक्ष रांका ने 1971 में भारत व पाकिस्तान के मध्य हुए युद्ध के दौरान शहीद रफीक खां के घर पहुंचकर उनकी भाभी रजिया को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की दो पुस्तकें भेंट की। इससे पूर्व नई लाइन ओसवाल पंचायती के पूर्व ट्रस्टी भंवरलाल सुराना तथा धर्मेन्द्र गोलछा से मुलाकात कर उन्हें भी लोक कल्याणकारी जानकारी सम्बन्धी दो पुस्तकें भेंट की।

Exit mobile version