Site icon OmExpress

प्रताप एण्ड प्रताप ने मनाई तीसवीं वर्षगांठ

हर चुनौती का मुकाबला आत्मविश्वास से किया : प्रताप सिंह

बीकानेर। हर चुनौती का डटकर मुकाबला किया, परम् पूज्य गुरुदेव की असीम गुरुकृपा व आत्मविश्वास ने आज हमारे संस्थान ने कामयाबी की ऊंचाइयां को छुआ है। यह बात प्रताप एण्ड प्रताप के तीस वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम में चेयरमैन एवं प्रबन्ध निदेशक प्रताप सिंह ने कही। चेयरमैन एवं प्रबन्ध निदेशक प्रताप सिंह ने कहा कि बीकानेर में प्रिंटिंग के क्षेत्र में समस्त भारत मे डंका बजाने वाले एकमात्र प्रताप एण्ड प्रताप ऐसा संस्थान है जहां प्रिंटिंग की आधुनिक व गुणवत्ता से परिपूर्ण कार्य किए जाते हैं।

अपनी उत्कृष्ट व कलात्मक मुद्रण के कारण आज बीकानेर को भुजिया-पापड़- रसगुल्ला की तजऱ् पर प्रिंटिंग में समस्त भारत मे प्रसिद्धि हासिल की। तीस वर्षों में प्रिंटिंग क्षेत्र में काफी उतार-चढ़ाव आए हैं लेकिन मेहनत व ईमानदारी से किए गए कार्यों ने हमेशा सफलता की राह प्रशस्त की है।

मैनेजिंग एवं मार्केटिंग डायरेक्टर प्रणव सिंह ने बताया कि तीसवीं वर्षगांठ पर केक काटा व मिठाई वितरित कर खुशियां मनाई गई। इस अवसर पर कंपनी के सी.ई.ओ. प्रणय सिंह, गुरुनानक पब्लिक स्कूल के निरंजन मिढ्ढा, नवीन पारीक, प्रेमरतन सोनी चम्पाराम ज्वैलर्स, चिराग होटल मैनेजर मनोज राजपुरोहित सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Exit mobile version